फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मुरैना से ईद मनाकर घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। परिजन के साथ ईद मनाकर लौट रहे युवक की रविवार की देर शाम को ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। हाईवे पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन

सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि रविवार की शाम को सूचना मिली कि एक युवक का शव रेलवे ट्रेक पर पड़ा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही को मौके पर भेजा। पुलिस के साथ मृतक के परिजन भी पहुंच गए। सीओ ने बताया कि मृतक की पहचान मुरैना के दुर्गापुरी कॉलोनी निवासी मोहम्मद खान (32) के रूप में हुई।
करीब तीन साल पहले मोहम्मद खान और उसके भाई ने वृंदावन के गौरा नगर स्थित राधा निवास कालोनी में मकान बनाया। यहां पर अपने और भाई अल्ताफ के परिवार के साथ रहते थे। ईद मनाने के लिए अपने दस वर्षीय बेटे अनस के साथ मुरैना गए थे। रविवार को झेलम एक्सप्रेस से वह लौट रहे थे। हाईवे थाना क्षेत्र में ट्रेन से थूकने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ा और वह ट्रेन से गिर गए। यह देख बेटे और ट्रेन की बोगी में सवार यात्रियों ने शोर मचाया। साथ ही परिजन को जानकारी दी। मथुरा जंक्शन पर ट्रेन रुकी तो परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें