फोटो 2: सोंख में युवक पर जानलेवा हमले बर्फ चौकी परिसर में एकत्रित भीड़
सौंख (मथुरा)। कस्बे में आज से शुरू होने वाली रामलीला में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले गोलू शर्मा पर पांच लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना में गोलू शर्मा बुरी तरह से घायल हो गए। रामलीला सेवा समिति के पदाधिकारियों ने एक हमलावर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
श्री आदर्श रामलीला सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार से रामलीला का मंचन शुरू होना है। देर रात करीब 9: 30 बजे नगर पंचायत चेयरमैन योगेश लंबरदार व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारी व विभिन्न पात्र मौजूद थे। इसी दौरान अचानक पांच हमलावर रामलीला मैदान पहुंचे व लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले गोलू शर्मा पर चाकू व पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया। घटनास्थल से पदाधिकारियों ने एक हमलावर किशोर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और पुलिस चौकी परिसर में हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह का कहना है कि लक्ष्मण का किरदार कर रहे युवक पर जानलेवा हमला हुआ है। हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
फोटो 2: सोंख में युवक पर जानलेवा हमले बर्फ चौकी परिसर में एकत्रित भीड़