फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: इंदौर के युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बिरला मंदिर के निकट अन्नू सेवा सदन में किराए पर रह रहे इंदौर के युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन को भी सूचना दे दी है। पुलिस ने पांच दिन पुराना शव होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, इंदौर के नर्मदा नगर स्थित महालक्ष्मी अपार्टमेंट निवासी विक्की कपूर (40) बिरला मंदिर के निकट अन्नू सेवा सदन में किराए पर रहते थे। सोमवार रात आठ बजे पड़ोसी ने सूचना दी कि विक्की के कमरे से बदबू आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंच गई। खिड़की से झांककर देखा तो विक्की का शव फंदे पर लटका था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी मौके साक्ष्य जुटाए हैं। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा जाएगा। परिजन भी मंगलवार को मथुरा पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें