फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दिल्ली के युवक की यमुना में डूबकर हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। वृंदावन मंदिरों में दर्शन करने परिवार सहित आए युवक की यमुना नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दिल्ली में बबाना निवासी पवन शर्मा (32) अपनी पत्नी, बहन और दो बच्चों के साथ बृहस्पतिवार को वृंदावन आए थे। मंदिरों में दर्शन करने के बाद शुक्रवार को सभी लोग यमुना नदी स्थित केशीघाट पहुंचे। यहां वह यमुना में स्नान के लिए उतरे तभी उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गए। पवन को डूबता देख उनकी पत्नी और बहन ने आसपास मौजूद लोगों से बचाने की गुहार लगाई लेकिन तब तक पवन गहरे पानी में चले गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे रंगजी चौकी प्रभारी ने तत्काल युवक की खोज के लिए गोताखोरों को लगाया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक के शव को यमुना से बाहर निकाला। शव को देखते ही परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भर युवक के शव को पोस्टमार्टम भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें