वृंदावन। रामानुज कॉलोनी में एक व्यक्ति का शव कमरे में मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला कोतवाली क्षेत्र की मथुरा गेट पुलिस चौकी का है। यहां रामानुज कॉलोनी में किराए पर रहने वाले व्यक्ति का शव उसके कमरे में मिला है। मृतक की पहचान देवाशीष सरकार के रुप में हुई है। मकान मालिक बृज बिहारी पाल के अनुसार देवाशीष सरकार हावड़ा के रहने वाले थे और दो महीने पहले ही कमरा किराए पर लिया था। ब्रहस्पतिवार की शाम बच्चे खेलने के लिए छत पर गए थे। देवाशीष भी छत पर बने कमरे में रहते थे। बच्चों ने जब उन्हें आवाज लगाई तो कोई उत्तर नहीं मिला। इस बात की जानकारी बच्चों ने परिजन को दी। उन्होंने छत पर जाकर देवाशीष को आवाज लगाई, लेकिन कोई उत्तर न मिला। इस मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। घटना के पीछे कारणों का खुलासा अभी नहीं हुआ है। पुलिस मामले में जांच में जुट गई है। संवाद