फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: तार चोरी करने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक करंट से मरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतपुर/मथुरा। चिकसाना थाना क्षेत्र स्थित गांव इकरन के जंगल में मथुरा निवासी युवक बिजली के खंभे पर चढ़कर तार चोरी करने की कोशिश कर रहा था। रात के अंधेरे में बिजली खंभे पर चढ़ा युवक विद्युत लाइन चालू होने के कारण करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका एक साथी गंभीर रूप से झुलस गया। सुबह जब लोगों की नजर खंभे पर लटके शव पर पड़ी तो इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि इकरन इलाके में एक तेल मिल के सामने खेतों में बिजली के खंभे पर एक शव लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक का शव बिजली के तारों में फंसा हुआ है। पुलिस ने विद्युत निगम की की टीम को बुलाया। टीम ने सप्लाई बंद करवाकर शव को नीचे उतरवाया। मृतक की पहचान मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के कृष्णा धाम कॉलोनी निवासी सुनील (30) के रूप में हुई है। परिजन मौके पर पहुंचे और युवक की पहचान की।
जांच में सामने आया है कि युवक कुछ दिन पहले भी इसी इलाके से बिजली के तार चोरी कर चुका था। शनिवार रात वह दोबारा चोरी की नीयत से साथियों के साथ आया था। इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, इस वारदात में उसके साथ सात-आठ लोग शामिल थे। एक अन्य साथी भी गंभीर रूप से झुलस गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के पास एक बोलेरो पिकप गाड़ी भी थी, जिसकी पहचान पुलिस ने कर ली है। मामले में संदिग्धों की तलाश की जा रही है। मृत युवक के खिलाफ पहले से ही चोरी के करीब चार मामले दर्ज हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें