फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बच्चों के झगड़े में महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरगढ़ (मथुरा) गांव जंघावली में मंगलवार की रात को बच्चों के विवाद में पड़ोसी ने महिला के सिर में कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इस मामले में मृतका के पति ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव जंघावली में मंगलवार शाम को समीना और मुजाहिद के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। खेल-खेल में बच्चों में मारपीट हो गई। पुलिस ने बताया कि इसके बाद बच्चों के विवाद में बड़़ों के बीच भी लाठी, डंडे चले। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने समीना (35) पत्नी जुबेर के सिर में कुल्हाड़ी मार दी। उसे घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे मगर कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इस मामले में जुबेर खां ने मुजाहिद, अयूब, दीनू, रिजवान, साजिद के खिलाफ शेरगढ़ थाने में कुल्हाड़ी मारकर हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी फरार हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें