फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मंदिर से लौट रही महिला के कुंडल व चेन छीनकर कर ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बाइक सवार बदमाश बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव की मां के कानों से कुंडल व गले की चेन खींचकर भाग गए। वह मंदिर से पूजा करके घर लौट रही थीं। इसी दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव राघवेंद्र सिंह हाईवे थाने के मोतीकुंज काॅलोनी में रहते हैं। उनकी मां सुभद्रा सिंह रोजाना की तरह सोमवार शाम को पास के ही मंदिर में पूजा करने गई थीं। पूजा करके घर लौटते समय रास्ते में बाइक सवार बदमाश गले की चेन और कुंडल छीनकर भाग गए। पूर्व सचिव राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी में बाइक सवार भागते हुए नजर आए हैं। कुंडल और चेन सवा दो तोले के थे। सीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि घटना हुई है। मुकदमा दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें