फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बाथरूम की कहकर फ्लैट में घुसी महिला ने एक लाख रुपये किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। ओमेक्स इंटरनिटी में किराये के फ्लैट से एक लाख रुपये चोरी हो गए। पीड़ित ने फ्लैट में बाथरूम जाने की कहकर घुसी अज्ञात महिला पर शक जाहिर करते हुए कोतवाली में शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी महिला को पकड़ लिया और उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

आगरा के बिचपुरी निवासी रवि सोलंकी परिवार के साथ ओमेक्स इंटरनिटी स्थित फ्लैट में रह रहे हैं। उन्होंने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक अज्ञात महिला आई और उनकी पत्नी से वाॅशरूम जाने की कहकर फ्लैट में प्रवेश किया। तभी पड़ोसी महिला अचानक मार्ग पर बेहोश हो गई। पत्नी फ्लैट से चलकर पड़ोसी महिला की सहायता के लिए गईं। पीड़ित का आरोप है कि इसी बीच आरोपी महिला ने अलमारी में काली पॉलीथिन में रखे डेढ़ लाख रुपये में से एक लाख रुपये निकालकर लिए। पीड़ित ने घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपी महिला को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ कर चोरी गई रकम बरामद कर ली है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी महिला पीड़ित व्यक्ति की परिचित थी। महिला ने उसकी ली रकम वापस कर दी है। पीड़ित किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें