फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 15 परिक्रमार्थी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। गोवर्धन की परिक्रमा देने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। दुर्घटना में करीब 15 महिलाओं समेत कई परिक्रमार्थी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


थाना मगोर्रा के अंतर्गत गांव नगला अक्खा के समीप सांप को बचाने के कारण श्रद्धालुओं से भरी टैक्टर-ट्रॉली पलट गई। जानकारी के अनुसार आगरा के थाना किरावली के गांव सलेमाबाद से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर करीब 50 श्रद्धालु गोवर्धन जा रहे थे। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से श्रद्धालु घायल हो गए हैं। सभी का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें