वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में वसंत पंचमी के अवसर पर गर्भगृह के लिए साढ़े दस किलो चांदी की देहरी स्थापित की जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।
श्रीबांकेबिहारी मंदिर के एक भक्त ने ठाकुरजी के गर्भगृह के लिए साढ़े दस किलो चांदी की देहरी अर्पित की है। चांदी की देहरी को श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड कमेटी के निर्देशन में विधिविधान से वसंत पंचमी से एक दिन पहले गर्भगृह के द्वार पर स्थापित किया जाएगा। 23 जनवरी को वसंत पंचमी पर सुबह कमेटी के अध्यक्ष और पदाधिकारियों द्वारा पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन
श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि श्रीबांकेबिहारी के एक भक्त ने चांदी की देहरी भेंट की है। लगभग साढ़े दस किलो चांद की देहरी को वसंत पंचमी से एक दिन पहले 22 जनवरी को ठाकुरजी के गर्भगृह के मुख्य द्वार पर स्थापित किया जाएगा। उसके दूसरे दिन सुबह साढ़े आठ बजे कमेटी और मंदिर के सेवायत गोस्वामियों द्वारा पूजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह देहरी लगभग 20 साल चल सकेगी।