फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रजिस्ट्री कार्यालय में जांच करने के लिए 9 को आएगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रजिस्ट्री कार्यालय में
विज्ञापन

मूल डीड एक दिन में वापस नहीं देने के मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच समिति 9 दिसंबर को मथुरा आएगी। टीम अपने स्तर से मामले की जांच करेगी। स्टांप एवं पंजीयन मंत्री ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।

मंगलवार को वृंदावन के साधुराम तौरानी ने फ्लैट की रजिस्ट्री के बाद मूल डीड देरी से देने पर स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल से फोन पर अधिकारियों की शिकायत कर दी थी। साधुराम को रजिस्ट्री के बाद भी मूल डीड वापस नहीं दी गई, जबकि रजिस्ट्री के तत्काल बाद मूल डीड देने का नियम है। शिकायत का संज्ञान लेकर स्टांप एवं पंजीयन मंत्री ने तत्काल प्रभाव से उप निबंधक कार्यालय प्रथम में कार्यरत उप निबंधन अजय कुमार त्रिपाठी समेत दो कनिष्ठ सहायकों को हटा दिया था।
विज्ञापन


पूरे मामले की गहनता से जांच करने के लिए अयोध्या मंडल के उप महानिरीक्षक (निबंधन) निरंजन कुमार और उप महानिरीक्षक निबंधन अविनाश पांडेय की जांच समिति गठित की गई है। दो सदस्यीय जांच समिति 9 दिसंबर को मथुरा आएगी। जांच में मूल डीड की वापसी एक दिन बाद पाई गई तो सभी को निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन



एक साथ तीन अधिकारी हटने से काम का भार बढ़ा
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उप निबंधन कार्यालय प्रथम से एक साथ तीन अधिकारियों के हटने से काम का भार बढ़ गया है। हालांकि कार्य बाधित न हो इसलिए उप निबंधन कार्यालय द्वितीय के बाबुओं को भी काम पर लगाया है। कार्यालय में सामान्य दिनों की तरह ही काम हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें