फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ऊर्जा निगम की टीम ने कटिया डालकर चोरी करते 13 पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। ऊर्जा निगम की विजीलेंस टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए बिजली की केबल में कट लगाकर और कटिया डालकर चोरी करते हुए 13 लोग पकड़े।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एक्सईएन एसपी सिंह के निर्देशन में उर्जा निगम और विजिलेंस टीम के अवर अभियंता किशन सोनकर, जेई कोसी अनूप गौड़, प्रवर्तन दल निरीक्षक अरुण कुमार की टीम ने दिल्ली गेट पर अभियान चलाया। इस दौरान 6 उपभोक्ताओं को बिजली की चोरी करते पकड़ा। वहीं जेई अनूप गौड़ ने सैनी बस्ती, राठौर नगर में अभियान चलाकर 7 उपभोक्ताओं को कटिया डालकर चोरी करते पकड़ लिया। इसके अलावा एक लाख रुपये के 6 बकाएदारों के संयोजन काट दिए। इन सभी के खिलाफ अवर अभियंता ने एंटी थेफ्ट थाना मथुरा में एफआईआर दर्ज कराई। वहीं 16 उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई।
विज्ञापन


लाइन लाॅस को पकड़ने के लिए पहले ही कटिया कनेक्शन के स्थान को चिह्नित कर लिया गया था और फोटो भी खींच लिए थे। टीम ने चिह्नित स्थानों पर छापा मारकर कटिया कनेक्शन करने वालों को पकड़ा है।
विज्ञापन

-एसपी सिंह, अधिशासी अभियंता, कोसी डिवीजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें