फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: टेट अनिवार्यता और वेतन भुगतान के लिए बनी रणनीति

विज्ञापन
लाल स्कूल डैंपियर नगर में समस्याओं पर मंथन करते _शिक्षकगण।
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, जिला कार्यसमिति की लाल स्कूल, डैंपियर नगर में मंगलवार को बैठक हुई। इसमें शिक्षकों की समस्याओं पर मंथन हुआ।
विज्ञापन

बैठक में टेट अनिवार्यता को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में शिक्षक संगठनों द्वारा दाखिल की गईं पांच याचिकाओं पर रणनीति तय की गई। संघ ने निर्णय लिया कि टेट की अनिवार्यता के विरोध में अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ सहित अन्य संगठनों के साथ मिलकर लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके साथ ही 25 दिसंबर को जंतर मंतर, नई दिल्ली पर होने वाले विशाल धरना-प्रदर्शन में जिले से शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सारस्वत ने शिक्षकों के वेतन भुगतान में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि यदि वेतन प्रत्येक माह की पहली तारीख तक नहीं मिला तो संघ आंदोलन को बाध्य होगा। इसके अलावा चयन वेतनमान और प्रोन्नत वेतनमान जारी न किए जाने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर लक्ष्मी नारायण, अतुल सारस्वत, मनोज शर्मा, अरविंद शर्मा, राजीव पचौरी, केके सारस्वत, बदन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें