फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वृंदावन से आगरा तक निकाली जाएगी सनातन जन जागरण एकता पदयात्रा

विज्ञापन
सनातन जन जागरण एकता पदयात्रा की जानकारी देते पदाधिकारी। 
विज्ञापन
वृंदावन। देश में सनातन संस्कृति के संरक्षण, गो रक्षा और सामाजिक चेतना के उद्देश्य को लेकर साधु-संतों, धर्माचार्यों एवं सनातन अनुयायियों के साथ वृंदावन से आगरा तक सनातन जन-जागरण एकता पदयात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग स्थित तपोवन आश्रम में सनकादिक सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने पदयात्रा के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया। श्रीमीशेश्वर धाम के पीठाधीश्वर डॉक्टर विनितानंद आचार्य ने बताया कि पंच संकल्पों के साथ यह पांच दिवसीय पदयात्रा चार से आठ फरवरी तक निकाली जाएगी। चार फरवरी को कात्यायनी मंदिर से यात्रा प्रारंभ होगी। पदयात्रा जयगुरुदेव, गांव बरारी, रैपुराजाट, आगरा में अरतौनी पर विश्राम एवं जनसंवाद करते हुए आगरा में संपन्न होगी। महंत गंगादास ने कहा कि पदयात्रा सनातन धर्म की अलख जगाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल सिद्ध होगी। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र गोयल, अमन शुक्ला, रामदास महाराज, गोल्डी शर्मा, ब्रज गोपालदास, श्याम पुरी, मदन मोहन गिरि, विश्वंबर दास, रामकृष्ण दास, मोहन गिरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें