फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी में हुई रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता

विज्ञापन
जिला रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रमाण पत्र देते निर्णायक।
विज्ञापन
मथुरा। केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी में रविवार को जिला रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें करीब 120 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, जय सिंह, सुनील श्रीवास्तव और विद्यालय के प्रधानाचार्य एसके शर्मा ने किया।
विज्ञापन


जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 11 अक्तूबर को नोएडा में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। विभिन्न आयु वर्गों में ओजस्वी साह, चित्रांगना, आरोही गुप्ता, अमन सिंह, कुणाल कश्यप, यश सिंह, सती, निर्माता, याहवी और अनिका चौधरी सहित कई खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों और अभिभावकों का उत्साह देखते ही बनता था। आयोजन में रोलर हॉकी का भी प्रदर्शन मैच हुआ। प्रतियोगिता के संचालन में उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स संघ के पदाधिकारी और निर्णायकों ने सहयोग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें