फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आगरा के लुटेरे ने बरातघर के सामने लूटा था बैग, मुठभेड़ में पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर के एक बरातघर की चौखट पर दूल्हे के ताऊ से नकदी समेत करीब 15 लाख रुपये के आभूषणों से भरा थैला लूटने वाले आगरा के शातिर लुटेरे को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। घटना के 15 दिन बाद भी पुलिस शत-प्रतिशत बरामदगी नहीं कर सकी है, लेकिन दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन

हरियाणा के बल्लभगढ़ के सेक्टर-2 के निवासी कपिल की 11 दिसंबर को सदर के औरंगाबाद क्षेत्र की एक युवती के साथ रजवाड़ा रिसोर्ट में शादी थी। परिवार के लोग बरात लेकर मथुरा आए थे। शाम सात बजे बरात चढ़ाई के दौरान कपिल के पिता परमवीर ने ढाई लाख रुपये नकदी और 15 लाख रुपये के आभूषणों से भरा बैग अपने भाई गोपाल सिंह को दे दिया था। वह बैग रिजॉर्ट के चौखट पर खड़े थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश उनके हाथ से बैग छीनकर भाग गए। घटना के 15 दिन बाद स्वॉट टीम व सदर थाने की पुलिस ने शु्क्रवार रात को क्लेन्सी स्कूल के पास आगरा के थाना एकता गांव चमरौली निवासी आकाश उर्फ मलिंगा को घेर लिया। पुलिस को देख मलिंगा ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी की टांग में गोली लग गई।
पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही उसके पास से एक बाइक, तमंचा, एक चेन, दो अंगूठी, एक मांग टीका और 1250 रुपये बरामद किए हैं। वह वर्तमान में सदर बाजार के बाढपुरा में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में 23 मुकदमे दर्ज हैं। सीओ आशना चौधरी ने बताया कि आरोपी से करीब 4.50 लाख रुपये का सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें