फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जाम मुक्त वृंदावन की मांग को लेकर निकाली जन परिक्रमा

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। वृंदावन सिविल सोसाइटी के आह्वान पर रविवार को जाम एवं ई रिक्शाओं से मुक्ति की मांग को लेकर नगर में जन परिक्रमा निकाली गई। इस आंदोलन में वृद्ध, बच्चे, महिलाओं और पुरुषों ने सहभागिता की। लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि समस्या का निदान नहीं किया गया तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

वराह घाट से शुरू हुई जन परिक्रमा में लोगों ने हरे कृष्णा हरे राम, जाम मुक्त वृंदावन धाम, एक ही नारा, एक ही काम - जाम मुक्त वृंदावन धाम के नारों के साथ पंचकोसी परिक्रमा लगाई। लोगों हाथों में लिए नहीं चाहिए सड़कों पर ई-रिक्शा, जाम मुक्त हो हमारा वृंदावन लिखी तख्तियां थीं। विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने कहा कि वृंदावन की संकरी गलियों और प्रमुख मार्गों पर बेलगाम ई-रिक्शा के कारण भीषण जाम की स्थिति बन रही है। स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं और आपातकालीन सेवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
जाम की समस्या का असर व्यापार पर पड़ रहा है। महिलाओं ने कहा कि स्कूली बच्चों एवं वृद्धजन को परेशानी झेलनी पड़ती है। सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कहा कि यह आंदोलन किसी के विरोध में नहीं बल्कि वृंदावन के हित में है। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इस अवसर पर महंत परमेश्वर दास, अभय वशिष्ठ, लक्षण प्रसाद शर्मा, सोहन सिंह सिसोदिया, विजय रिणवा, धनेंद्र अग्रवाल, चंद्रमोहन जायसवाल, दीपक पाराशर, अतुल श्रीवास्तव, राहुल शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें