मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र में खाना खाकर टहलने निकले एक व्यक्ति को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पानी गांव में रहने वाले भोला (45) शुक्रवार शाम सात बजे खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे। मुख्य सड़क पर किसी वाहन ने उन्हें रौंद दिया। सड़क पर घायल देख आसपास के लोगों ने परिजन को सूचना दी। साथ ही उन्हें जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ संदीप सिंह ने बताया है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। फिलहाल कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। अगर प्रार्थना पत्र दिया जाएगा तो मामले की जांच की जाएगी।