फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पार्किंग में खड़ी बाइक से अचानक उठने लगी लपटें, आग लगने से मची अफरा-तफरी

Sat, 17 Jan 2026 09:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा की सदर तहसील में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पार्किंग में खड़ी बाइक अचानक जल उठी। सूचना पर फायरकर्मी मौके पर पहुंच गए। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
सदर तहसील के बाहर जलती बाइक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के तहसील सदर की पार्किंग में खड़ी बाइक में शुक्रवार दोपहर को आग लग गई। बाइक से लपटें उठने पर अफरा तफरी मच गई। फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन


रिफाइनरी के गांव धाना जीवना के रहने वाले अश्विनी कुंतल ने बताया कि वह करीब 11:30 बजे अपनी बहन आशा के साथ सदर तहसील में किसी कार्य से आए हुए थे। उन्होंने बाइक को पार्किंग परिसर में खड़ा किया था। कुछ देर बाद शोर सुनकर बाहर निकले तो उनकी गाड़ी जल रही थी।

सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। अश्विनी कुंतल ने पार्किंग स्टाफ पर आरोप लगाया कि उन्होंने बाइक को पार्किंग के अंदर खड़ा किया था, लेकिन इसे काफी बाहर लाकर रख दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें