फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एक माह बीता...मगोर्रा सामूहिक दुष्कर्म की वारदात अनसुलझी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मगोर्रा के एक गांव में ट्यूबवेल पर कपड़े धो रही बालिका के हैवानियत करने वाले आरोपियों तक पुलिस एक माह बाद भी नहीं पहुंच सकी है। घटना के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने रोटियां सेंकी, लेकिन पीड़िता को न्याय नहीं मिल सका। घटना के बाद से पीड़िता अभी तक सदमे में है।
विज्ञापन

मगोर्रा के राजस्थान की सीमा पर बसे एक गांव में एक नवंबर की शाम को 10 साल की बालिका अपनी बड़ी बहन के साथ ट्यूबवेल पर कपड़े धो रही थी। तभी बाइक सवार दो युवक पहुंचे। उन्होंने पानी पीने का बहाना किया। इसके बाद बालिका को अकेली देखकर उसे खींचकर पास के धर्मस्थल में ले गए, जहां दुष्कर्म किया। घटना के बाद सपा सांसद रामजीलाल सुमन, बसपा और कांग्रेस नेताओं के साथ ही भाजपा के नेताओं ने भी पीड़िता के गांव में पहुंचकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। पीड़िता के परिवार को हर संभव मदद देने की बात कही गई। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मथुरा में पहुंचकर धरना दिया।
पुलिस ने छह टीमें गठित कीं। राजस्थान तक की खाक छानी। पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपियों के स्केच तैयार किए। सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे खंगाले और 200 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई। लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात। पुलिस आरोपियों तक पहुंचना तो दूर उनका सुराग तक नहीं लगा सकी है। कई टीमों के लगातार प्रयास करने के बाद भी पीड़िता के साथ हैवानियत करने वाले पुलिस की पकड़ से दूर हैं। दूसरी ओर, पीड़िता अभी तक सदमे से नहीं उबर सकी है। पुलिस का कहना है कि काफी कोशिशों के बाद भी अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें