फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हाथों की मेहंदी छूटने से पहले विवाहिता की मौत, मायके वालों को पीटा, हंगामा

विज्ञापन
गांव नगला खारी में हंगामे के दौरान समझाते पुलिस कर्मी। 
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। मगोर्रा के गांव नगला खारी में बृहस्पतिवार की शाम को शादी के छह माह बाद ही विवाहिता की फंदे पर लटकने से मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने बेटी के ससुराल पहुंचकर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस पर ससुरालीजन ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर डाली। इस मामले में ससुरालीजन के खिलाफ दहेज हत्या के अलावा मारपीट सहित दो केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

डीग (राजस्थान) के कस्बा जनूथर निवासी रेनू और मोना (19) की शादी इसी साल 18 अप्रैल को दीपक और संदीप कुमार के साथ हुई थी। दोनों खेतीबाड़ी करते हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब 4 बजे घर के दूसरी मंजिल पर बने कमरे में संदीप की पत्नी मोना का शव फंदे पर लटका मिला। इस पर घर में चीखपुकार मच गई। घर में मोना का झगड़ा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर डीग से विवाहिता के परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर मोना की हत्या करके शव को लटकाने का आरोप लगाया। कहा कि शादी के बाद से ही बेटियों का उत्पीड़न किया जा रहा था। इस पर ससुरालीजनों ने मायके पक्ष के लोगों की पिटाई कर दी। गांव के लोग भी मारपीट में शामिल हो गए। दोनों पक्षों में गुत्थमगुत्था हो गई। कई घंटे तक हंगामा चलता रहा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मृतका की बड़ी बहन रेनू को पूछताछ के लिए थाने ले जाने का प्रयास किया तो मायके वाले हंगामा करने लगे। पुलिस रेनू को अपने साथ थाना मगोर्रा ले गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मगोर्रा में नवविवाहिता की दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। मायके वालों के साथ मारपीट करने के मामले में भी ससुरालीजन पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें