फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: किशोर से कुकर्म करने वाले को 10 साल का कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। इंस्टाग्राम के माध्यम से किशोर से दोस्ती कर उसके साथ कुकर्म करने वाले को एडीजे (द्वितीय व अतिरिक्त विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट पॉक्सो एक्ट) ब्रिजेश कुमार ने बुधवार को 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 17 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

हाईवे थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले 17 वर्षीय किशोर की नई दिल्ली के थाना ईस्ट के डी-ब्लॉक भजनपुरा निवासी हिमांशु कौशिक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई। हिमांशु किशोर से इंस्टाग्राम पर अश्लील बातें करता था। हिमांशु 12 मार्च 2022 को मथुरा आया और नए बस अड्डे के समीप स्थित एक गेस्ट हाउस में रुका। उसने किशोर को मिलने के लिए गेस्ट हाउस में बुलाया। आरोप था हिमांशु ने गेस्ट हाउस में किशोर के साथ कुकर्म किया। घर पहुंच कर किशोर ने इसकी जानकारी अपने परिजन को दी। पिता ने हिमांशु कौशिक के खिलाफ शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया। कुछ समय जेल में रहने के बाद उसे अदालत से जमानत मिल गई। निर्णय सुनाए जाने के बाद अदालत ने उसका सजाई वारंट बना जिला कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें