फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आया साइकिल सवार, मौत

Mon, 11 May 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बरसाना क्षेत्र में गोवर्धन-बरसाना मार्ग पर ट्रैक्टर की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत हो गई। गांव के लोगों ने आक्रोशित होकर सड़क पर हंगामा किया और जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्रवाई के आश्वासन पर लोग माने।
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर में नगला धन्नू निवासी शिव सिंह बघेल (40) पुत्र दीपचंद साइकिल से गोवर्धन जा रहे थे। गांव से कुछ दूर पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार को चपेट में ले लिया। इससे शिव सिंह साइकिल सहित अगले पहियों के बीच में फंस गए। ट्रैक्टर चालक संतुलन खो बैठा।

ट्रैक्टर खेत में चला गया और ट्राली पलट गई। शिव सिंह गंभीर रूप से घायल हुए। गांव के लोग और परिवारीजन उन्हें उपचार के लिए मथुरा ले गए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया था। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर गोवर्धन और बरसाना पुलिस मौके पर पहुंची। एक घंटे तक लगे जाम से वाहनों की कतारें लग गई। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर लोग मान गए। इसके दो घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। शिव सिंह के परिवारीजनों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें