फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महालक्ष्मीजी के दर्शन करने के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

विज्ञापन
महालक्ष्मी का सजा दरबार। 
विज्ञापन
मांट। बेलवन के महालक्ष्मीजी मंदिर में लक्ष्मी की कृपा पाने को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा वातावरण लक्ष्मी मैया के जयकारों से गुंजायमान हो गया। पौष माह के पहले बृहस्पतिवार को महालक्ष्मी के दर्शनों के लिए भक्तों ने तड़के ही मंदिर पहुंचना शुरू कर दिया और यह सिलसिला देर शाम तक अनवरत चलता रहा। मेला स्थल पर दर्जनों जगहों पर भंडारों का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मान्यता के अनुसार यहां पौष मास के बृहस्पतिवार को महालक्ष्मी के दर्शन मात्र से सब संकट दूर हो जाते हैं। वहीं धन लाभ भी होता है।
विज्ञापन

मेला में व्यवस्थाएं भी दुरुस्त रहीं। महिला व पुरुष दर्शनार्थियों के लिए अलग अलग बेरिकेडिंग की गई थी। मंदिर परिसर में ज्यादा भीड़ न हो, इसके लिहाज से परिक्रमा पर भी बंदिश लगा दी गई। दर्शनार्थियों के मनोरंजन के लिए मेला प्रांगण में झूले व चरक भी लगाए गए हैं। वहीं चाट व कॉस्मेटिक्स आदि सामान के फड़ों पर भी दिनभर भीड़ लगी रही। मनोकामना की पूर्ति व पुत्र रत्न की कामना लिए आईं महिला श्रद्धालु इस बार मंदिर की पिछली दीवार पर गाय के गोबर से स्वास्तिक नहीं बना सकीं। एसडीएम मांट ऋतु सिरोही ने मेले का निरीक्षण किया और अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें