फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राधा वृंदावन चंद्र की शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

विज्ञापन
चंद्रोदय मंदिर में निकाली गई शोभायात्रा में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी। 
विज्ञापन
वृंदावन। चंद्रोदय मंदिर में कार्तिक माह में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। उत्सव के प्रथम दिवस श्रीश्रीराधा-वृन्दावन चंद्र की दिव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। हजारों भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नगर को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन

स्वर्ण-प्रभा से आलोकित रथ पर विराजमान श्रीश्री राधा-वृन्दावन चंद्र के दिव्य दर्शन से भक्तगण भाव-विभोर हो उठे। शोभायात्रा आरंभ होने से पूर्व मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगे और सुगंधित पुष्पों से सुसज्जित किया गया था। शोभायात्रा की शुरुआत में ठाकुर श्रीश्री राधा वृंदावन चंद्र को पालकी में विराजमान कर गर्भगृह से बाहर लाया गया और स्वर्ण रथ पर प्रतिष्ठित किया गया। इसके बाद नजर उतारी गई और सोहनी सेवा कर स्वच्छ ब्रज का संदेश दिया गया। पूजा-अर्चना के उपरांत भक्तों ने रस्से खींचकर रथ को मंदिर परिसर में घुमाया। भक्तों ने दामोदराष्टकम का गान करते हुए दीपदान किया। इस्कॉन बंगलूरू के विभिन्न केंद्रों से आए भक्तों ने उत्सव में हरिनाम संकीर्तन के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें