चौमुहां। हिंदू जन जागरण समिति द्वारा आयोजित आगामी हिंदू सम्मेलन की तैयारियों के क्रम में भूमि पूजन और पदयात्रा का आयोजन किया गया। भक्ति और उत्साह के वातावरण में निकाली गई यह पदयात्रा महर्षि गौतम सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्रारंभ होकर छटीकरा की प्रमुख गलियों से होते हुए अल्लैहपुर तक पहुंची। इसके बाद विद्यालय में ही संपन्न हुई।
पदयात्रा का शुभारंभ मंत्रोच्चारण और हवन-पूजन के साथ हुआ। यह यात्रा चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश सच्चिदानंद महाराज के सानिध्य में निकाली गई। यात्रा का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना और आगामी हिंदू सम्मेलन में जन-भागीदारी सुनिश्चित करना है ।पदयात्रा के मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पदयात्रा के दौरान संतों ने समाज को सनातनी मूल्यों के प्रति जागरूक रहने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर ब्रज गोपाल गौतम, अमित गौतम, ब्रह्मानंद और करनदेश, उमेश प्रताप सिंह, नरेश कुमार, रितेश गौतम, कमला प्रसाद शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद