फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कैलाश मानसरोवर यात्रा पर रवाना होगा 30 तीर्थयात्रियों का दल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। पांच वर्षों के बाद शुरू हुई कैलाश मानसरोवर तीर्थ यात्रा पर जा रहे 30 तीर्थयात्रियों का दल शुक्रवार को रवाना होगा। तीर्थयात्री 6 अगस्त को कोसी लौटेंगे।
विज्ञापन

यात्रा संयोजक सुभाष गोेयल, राजेंद्र रूहेला ने बताया कि यात्रा में अड़गा डालने में चीनी दूतावास ने कोई कसर नही छोड़ी। उन्होंने बताया कि 37 यात्रियों को परमिट के लिए आवेदन किया था, जिसमें से दो यात्रियों के परमिट पर चीनी अधिकारियों ने गलत जन्म तिथि अंकित कर दी, जिसे सही नहीं किया गया। इसके बाद 35 यात्रियों को परमिट जारी कर दिया। परमिट के आधार पर 34 यात्रियों ने वीजा के लिए चीनी दूतावास दिल्ली में आवेदन किया। बगैर कोई कारण बताए तीन यात्रियों काे वीजा नहीं दिया। बुधवार की देर रात्रि साढ़े 9 बजे वीजा मिलने के बाद 30 यात्रियों का दल यात्रा पर जाएगा।
विपिन बंसल ने बताया कि तीर्थयात्री शुक्रवार को सुबह 7 बजे राधा माधव मंदिर से रवाना होंगे। तीर्थयात्रियों को कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, महंत चैतन्यदास महाराज, दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत बलराम दास महाराज हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। यात्रा में उज्जैन के महामंडलेश्वर स्वामी त्रिलोचन दास सहभागिता करेंंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें