फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रीराम नवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्री रामलीला सभा की बैठक में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की शोभायात्रा एवं सभा के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ करने पर विचार-विमर्श हुआ। रविवार को मसानी स्थित चित्रकूट पर हुई बैठक में सर्वसम्मति से गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी को सभा का मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया। इसके साथ ही रामलीला सभा चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू हो गई।
विज्ञापन

सभापति जयंती प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि रामलीला मैदान में निर्माणाधीन भवन का कार्य प्रगति पर है। रामलीला स्थल को भी भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। उन्होंने श्रीराम नवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा की जानकारी दी। बताया कि 27 मार्च को दोपहर 12 बजे चित्रकूट पर प्रभु श्रीराम के श्रीविग्रह का पंचामृत महाभिषेक होगा। शाम 4 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें आकर्षक झांकियां, काली अखाड़े, ढोल-नगाड़े एवं बैंड-बाजों की प्रस्तुति होगी।
महामंत्री मूलचन्द गर्ग ने बताया कि शोभायात्रा में रजत महल रूपी रथ पर रजत सिंहासन में विराजमान होकर प्रभु श्रीराम भक्तों को दर्शन देंगे। यह शोभायात्रा चित्रकूट से शुरू होकर मसानी चौराहा, कच्ची सड़क, गुड़हाई बाजार, चौक बाजार, स्वामी घाट, छत्ता बाजार, होली गेट, कोतवाली रोड होते हुए भरतपुर गेट स्थित अग्रवाल अतिथि भवन पर संपन्न होगी। जुलूस मंत्री विनोद सर्राफ ने बताया कि शोभायात्रा मार्ग को तोरण द्वारों से सजाया जाएगा कोषाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल सर्राफ ने वार्षिक आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस दौरान रविकांत गर्ग, कन्हैयालाल बजाज, उपसभापति जुगलकिशोर अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें