फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्री रामराज्याभिषेक लीला का भव्य मंचन, उमड़ा जनसैलाब

विज्ञापन
मथुरा। श्री कृष्ण जन्मभूमि मंच पर रामलीला में श्री राजाराम का तिलक करते सरनानंद जी महाराज। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। श्री रामलीला सभा के तत्वावधान में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान, लीला मंच पर श्रीराम राज्याभिषेक लीला का भव्य मंचन हुआ। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को राजतिलक के बाद राज सिंहासन पर विराजित किया गया। कुलगुरु वशिष्ठ के रूप में श्री शरणानंद जी महाराज ने वेदोच्चारण के साथ प्रभु का राजतिलक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सभा के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उपहार अर्पित किए, माता कौशल्या ने आरती उतारी। बंदीजन व वानर भक्ति और हास्यपूर्ण दृश्यों के माध्यम से लीला का रसपूर्ण मंचन हुआ। हनुमानजी की वीरता और भक्ति दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। प्रसाद सेवा रविकांत गर्ग, मूलचन्द गर्ग और गिरधारी लाल गर्ग ने की। इस अवसर पर नंद किशोर अग्रवाल, मूलचंद गर्ग, प्रदीप सर्राफ पीके, विजय किरोड़ी, शशांक पाठक समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें