फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में अपराधियों के मनपसंद सरकार : सुमन

विज्ञापन
कार्यकर्ताओं के साथ घटना स्थल पर सपा के राज्य सभा सदस्य रामजी लाल सुमन। 
विज्ञापन
मथुरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन सोमवार को राया में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। कुछ दिनों पूर्व यहां बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया था। प्रतिमा स्थल पर पहुंचे सांसद सुमन ने कहा कि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण तथ्य है कि चौथी बार इस स्थल पर बाबा साहब की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त किया है। इस दौरान सुमन ने प्रदेश सरकार को घेरा और कहा कि प्रदेश में अपराधियों के मनपसंद की सरकार है।
विज्ञापन

इस दौरान राज्यसभा सांसद सुमन ने कहा कि मथुरा जिला ही नहीं संपूर्ण उत्तर प्रदेश में बाबा साहब आंबेडकर और गौतम बुद्ध की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। इन प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करना दलितों के विरुद्ध कुंठित मानसिकता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी के डाटा से स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश के योगी राज में दलित उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं। जब से इन मूर्तियों के टूटने का सिलसिला शुरू हुआ तभी से कठोर कार्रवाई होती तो इन घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होती। अपराधियों के हौसले बुलंद है। साफ जाहिर है कि यह उनके दिल की सरकार है।
जहां तक योगी के बुल्डोजर का सवाल है, तो वह भी जाति और धर्म देखकर चलता है। इस दौरान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव, जिला महासचिव सुभाष पाल, प्रदीप चौधरी, जिला उपाध्यक्ष दिगंबर सिंह जाटव, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, राजेंद्र सिकरवार, सोनू ठाकुर, संतोष यादव, सचिन पहलवान, संगम यादव, नाजिम कुरैशी, रितु गोयल और हरिओम यादव आदि समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें