फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत नहीं हैवान: गंजा सिर, माथे पर तिलक...मैकेनिकल इंजीनियर बना साधु, युवतियों से करता है गंदा काम

Tue, 02 Jun 2026 11:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

राधाकुंड में साधु वेशधारी मैकेनिकल इंजीनियर को महिलाओं से यौन शोषण और ब्लैकमेल के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके आश्रम से तीन महिलाओं को मुक्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अभिषेक मिश्रा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मंडली में भजन-कीर्तन करने और बी-टेक, एम-टेक वालीं युवतियों व महिलाओं को अच्छे पैकेज का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले मैकेनिकल इंजीनियर साधु वेशधारी को सोमवार रात गोवर्धन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह ऑनलाइन माध्यम से महिलाओं और युवतियों को ज्ञान का पाठ पढ़ाता था और अपने आश्रम में बुलाता था। पुलिस ने उसके पास से तीन महिलाओं को भी मुक्त कराया है।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बाल्को कोरबा क्षेत्र की निवासी बीएससी नर्सिंग की छात्रा ने 25 मई को गोवर्धन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि वह आईओसीएल में प्रशिक्षण ले रही बहन से मिलने के लिए मथुरा आई थी। वह राधाकुंड के गड़िया मोहल्ला किराये के मकान में रहती थी। उड़ीसा के रहने वाले अभिषेक मिश्रा उर्फ आदिकर्ता नारायण दास की मंडली में भजन-कीर्तन करती थी और ज्ञान का पाठ पढ़ती थी।

17 मई को वह अपनी बहन के कमरे में थी। इसी दौरान रात नौ बजे अभिषेक मिश्रा उनके कमरे में आया। गिलास में दूध देते हुए बोला कि यह भगवान का प्रसाद है इसे तुम पी लो। छात्रा ने वह दूध पी लिया। करीब एक घंटे बाद वह बेहोश हो गई। आरोप है कि अभिषेक मिश्रा ने दुष्कर्म किया और बेहोश छोड़कर वहां से चला गया। सुबह आने के बाद फिर से दुष्कर्म का प्रयास किया।

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने अपनी बहन को बताया तो उसने बात टाल दी। परेशान होकर वह घर चली गई। इसके बाद अभिषेक ने पीड़िता को फोन किया, कहा कि पांच लाख रुपये भेजो नहीं तो नहाते हुए के अश्लील वीडियो वायरल कर दूंगा। परेशान होकर पीड़िता ने परिजन को आपबीती बताई। इसके बाद पीड़िता ने गोवर्धन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

सीओ अनिल सिंह का कहना कि शिकायत के बाद अभिषेक मिश्रा को गिरफ्तार किया है। वह तीन साल पहले उड़ीसा से राधाकुंड आया था और आश्रम बनाकर यहीं रह रहा था। आश्रम में वह ऑनलाइन प्रवचन देकर बी-टेक, एम-टेक वालीं युवतियों व महिलाओं को अच्छे पैकेज पर अलग-अलग कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देता और भजन-कीर्तन मंडली में शामिल महिलाओं को आध्यात्मिक का पाठ पढ़ाता था।
विज्ञापन

छात्रा की शिकायत के बाद पूरा मामला राजफाश हो गया। फिलहाल अलग-अलग राज्यों की तीन महिलाओं को भी उसके आश्रम से मुक्त कराया है। साथ ही जांच जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें