मथुरा। उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद ने वृंदावन में सुविधा केंद्र बनाने की कवायद शुरू की है। विभाग द्वारा प्रस्तावित योजना पर शासन से 34.36 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। टेंडर प्रक्रिया के बाद कार्य शुरू होगा।
कान्हा की नगरी में विकास को गति देने के लिए विकास का खाका खींचा है। मथुरा-वृंदावन में धार्मिक स्थलों पर को तेजी से पर्यटन हब का रूप दिया जा रहा है। इसके तहत उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद वृंदावन में 34.36 करोड़ रुपये से सुविधा केंद्र का निर्माण कराएगा।
इससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को तीर्थ नगरी की विभिन्न प्रकार की जानकारियां मिलेंगी। सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया है कि प्रस्तावित योजना पर शासन से स्वीकृति मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।