फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शराब के नशे में ग्रामीण के साथ की मारपीट, पथराव भी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गांव खामनी में कुछ लड़कों ने शराब के नशे में ग्रामीण के साथ अभद्रता कर दी। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। शोर मचाने पर पथराव करते हुए भाग गए। इससे दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हाईवे थाने के गांव खामनी निवासी विजय ने बताया कि वह रविवार रात नौ बजे अपने घर के बाहर खड़े थे। पास में ही सलमान, राजुद्दीन, युनीस के साथ कुछ लड़के शराब पीकर अभद्रता कर रहे थे। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बीच बचाव में मोहल्ले के लोग आ गए। लोगों को आते देख आरोपी पथराव करते हुए भाग निकले। घटना में दो ग्रामीण घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि पीड़ित के प्रार्थना-पत्र पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की जाएगी। हालांकि आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें