फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वेटरनेरी विवि में चलेगा स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विवि के कुलपति डॉ अभिजीत मित्र
विज्ञापन
मथुरा। वेटरनेरी विवि परिसर में 20 सितंबर से 19 अक्तूबर तक स्वच्छता अभियान चलेगा। 25 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय मात्स्यिकी, डेयरी साइंस, पशु चिकित्सा एवं पशुपालन तथा जैव प्रौद्योगिकी में स्नातक, परास्नातक और डिप्लोमा पाठ्यक्रम चला रहा है।
विज्ञापन

यह जानकारी उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान के कुलपति डॉ. अभिजीत मित्र ने दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही डेयरी विज्ञान और मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय के लिए शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। साथ ही मत्स्य महाविद्यालय के तालाब को आदर्श मत्स्य पालन इकाई में बदलने और डेयरी महाविद्यालय में दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र लगाने की योजना प्राथमिकता में है।
उन्होंने बताया कि भारत 26 प्रतिशत वैश्विक दूध उत्पादन के साथ दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है। इसमें यूपी का योगदान 16 प्रतिशत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नवीनतम तकनीक को गांव-गांव तक पहुंचना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें