फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 2.53 लाख रुपये बकाया मांगने पर व्यापारी को दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। बैटरी सप्लाई के बकाया 2.53 लाख रुपये मांगने पर एक व्यापारी को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में पुलिस ने पूजा बैटरी के प्रोप्राइटर मनोज सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विष्णुपुरी भूतेश्वर, मथुरा निवासी आरिफ शुभ बैटरी के प्रोप्राइटर हैं। वह अपने भाई नदीम कुरैशी के साथ ग्लोबल एनर्जी सिस्टम फर्म के माध्यम से बैटरियों की सप्लाई करते हैं। आरिफ के अनुसार, उन्होंने नौ मई 2024 से पांच अक्तूबर 2025 के बीच वृंदावन के गौतम पाड़ा स्थित पूजा बैटरी के प्रोप्राइटर मनोज सिंह को बैटरियां सप्लाई की थीं। इन बैटरियों का कुल 253564 रुपये बकाया हो गया था। बार-बार पैसे मांगने के बाद भी मनोज सिंह ने भुगतान नहीं किया। 20 अप्रैल 2026 को आरिफ अपने साथी दीपक नागर, उमेश सिंह और आशीष यादव के साथ बकाया हिसाब करने मनोज सिंह की दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि मनोज सिंह ने रुपये देने से साफ इन्कार कर दिया। उन्होंने आरिफ और उनके साथियों को गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मनोज सिंह ने झूठे मुकदमों में फंसाने की भी धमकी दी।





सीओ संदीप सिंह ने बताया कि वृंदावन पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपित मनोज सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें