फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चौमुहां ब्लॉक पर हुई ब्लॉक स्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहॉ। ब्लॉक संसाधन केन्द्र चौमुहां पर शनिवार को ब्लॉक स्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी कैलाश प्रसाद शुक्ला ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। यह प्रतियोगिता प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक दो संवर्गों में आयोजित की गई, जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी वर्तनी (स्पेलिंग) दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्राथमिक संवर्ग के तहत हुई श्रुतलेख प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय विडावली 1-8 के लव कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक विद्यालय सहार प्रथम व उच्च प्राथमिक विद्यालय बरौली के बबीता एवं अरनव ने संयुक्त रूप से द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय चौमुहां प्रथम के ईशू ने तृतीय स्थान हासिल किया।
वहीं, कम्पलीट द स्पेलिंग इवेंट में उच्च प्राथमिक विद्यालय बरौली 1-8 के अरनव ने प्रथम आकर अपनी धाक जमाई, जबकि प्राथमिक विद्यालय चौमुहां प्रथम के ईशू ने द्वितीय एवं प्राथमिक विद्यालय सहार प्रथम की बबीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक संवर्ग की श्रुतलेख प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय रहेडा 1-8 की प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बरौली 1-8 की विनीता ने द्वितीय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय परखगूजर के अनमोल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कम्पलीट द स्पेलिंग में उच्च प्राथमिक विद्यालय परखमगूजर 1-8 के अनमोल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस इवेंट में उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला गाजई, उच्च प्राथमिक विद्यालय अगरयाला 1-8, उच्च प्राथमिक विद्यालय रहेडा 1-8, उच्च प्राथमिक विद्यालय सहार के दीपक, मनीष, प्रिया एवं सोफिया ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान और उच्च प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर की हिमांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रत्येक इवेंट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं अब दिनांक 9 दिसंबर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मथुरा पर प्रस्तावित जिला स्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता में ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। सफल प्रतिभागियों को खण्ड शिक्षा अधिकारी कैलाश प्रसाद शुक्ल ने पुरस्कृत किया और जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर बदन सिंह यादव, हरीओम शर्मा, ज्योतिवीर सिंह, हेमन्त कुमार, महेश चन्द, प्रताप सिंह, रवि कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें