फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: उतार-चढ़ाव की चांदी...सहालग में भी फीकी रही चमक

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। दिवाली से अभी तक चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव कम नहीं हो पा रहा है। सहालग में भी चांदी की खरीदारी सीमित ही रही। अब निवेशकों का धैर्य भी जवाब दे गया है। इसलिए चांदी में निवेश कम हो रहा है। दूसरी ओर, पायल कारोबार पर भी असर पड़ा है। कारखानों में काम कम हो गया है। कारखानेदार कर्मचारियों की छंटनी तक करने पर मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन

दिवाली पर चांदी के दाम 1 लाख 87 हजार प्रतिकिलो को पार कर गए थे। इससे चांदी के आभूषण व सिक्कों की खरीदारी पर असर पड़ा था। इसके बाद चांदी उम्मीद थी कि चांदी के दाम कम होंगे। नवंबर में चांदी की कीमतें 1.48 लाख प्रतिकिलो तक पहुंच गईं। इससे उम्मीद बंधी कि चांदी और गिरेगी, लेकिन इसके बाद चांदी ने फिर से छलांग लगाई और यह 1 लाख 80 हजार के आसपास चल रही है। अब भी कीमतों में कमी नहीं आई है। इससे निवेशकों में भी घबराहट है। लगातार अस्थिरता के कारण अब निवेशक भी छिटक गए हैं। वहीं सहालग में भी चांदी के आभूषणों की बिक्री बहुत ज्यादा नहीं रही। खरीदार गिरने का इंतजार कर रहे थे।
वहीं मथुरा में चांदी की पायल का सालाना कारोबार है। चांदी पायल के कारखानों में भी कामकाज बहुत कम हो गया है। माल के ऑर्डर कम होने के कारण कारखानों में भी ऑर्डर कम हो गए हैं। कारोबारियों का कहना है कि चांदी बाजार की अस्थिरता के कारण बाजार में मंदा है और आगे भी यही स्थिति रही तो चांदी की चमक कम ही रहेगी। छोटे कारखानों में तो कर्मचारियों की छंटनी तक की जा चुकी है।
विज्ञापन

चांदी के आभूषणों की बिक्री रही कम
चांदी के दामों में लगातार वृद्धि का असर सराफा बाजार पर पड़ा है। सहालग में भी चांदी के आभूषणों की खरीदारी सीमित ही रही। लोगों ने चांदी की खरीदारी में कम ही रुचि दिखाई। सहालग के बाद चांदी के दाम फि्र से गिरने की संभावना बहुत कम है। - संदीप अग्रवाल, सराफा कारोबारी
चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण सहालग में जरूरतमंद लोगों ने ही चांदी के आभूषणों की खरीदारी की। चांदी की कीमतें दो तीन दिन तक ही कम रहीं, इसके बाद भाव चढ़े तो अब तक कम नहीं हुए हैं। ऐसे में निवेशक भी कोई रिस्क नहीं उठा रहे हैं। चांदी का बाजार मंदा ही है।
विज्ञापन

-सौरभ अग्रवाल, सराफा कारोबारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें