फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बाइक सवार को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव। बलदेव थाना क्षेत्र के गांव अरतौनी चौकी के समीप बाइक सवार युवक को किसी वाहन ने सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे चपेट में ले लिया। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने थाना बलदेव में पुत्र की हत्या का आरोप एक प्रधान पर लगाया है।
विज्ञापन

बलदेव के गांव झरोठा निवासी धाराजीत का पुत्र मनीष (18) पुत्र धाराजीत गांव से मथुरा जा रहा था। अरतौनी चौकी के समीप मथुरा की तरफ से आ रहे वाहन ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। पुलिस ने घायल को बलदेव स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, गंभीर घायल को मथुरा निजी अस्पताल भेज दिया। इलाज के दौरान दोपहर साढ़े तीन बजे उसकी मौत हो गई। धाराजीत ने पुत्र मनीष की मौत का आरोप एक प्रधान पर लगाया है। पिता ने कहा बिसावर में गोशाला पर मृत गाय की जानकारी 30 जनवरी को मिलने पर प्रधान व उसके साथियों ने मनीष व अन्य के साथ गाली गलौज व मारपीट कर दी। उसी समय प्रधान ने दो दिन में जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया तहरीर मिल गई है। जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें