फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट करेंगे सफाई व्यवस्था की निगरानी

Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कान्हा की नगरी में स्वच्छता को लेकर मुख्य मार्गों की सफाई व्यवस्था जिला प्रशासन ने अब अपने हाथ में ले ली है। गुरुवार से पालिका के ठेका सफाई कर्मचारी मजिस्ट्रेटों की निगरानी में काम करेंगे। बता दें कि नगर की सफाई व्यवस्था में पालिका लगातार फेल साबित हो रही है।
विज्ञापन

शहर को बाहरी क्षेत्रों से जोड़ने वाले मुख्य मार्गों की दशा काफी खराब है। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डीएम ने निकाय प्रभारी एडीएम कानून व्यवस्था सुरेंद्र शर्मा को जिम्मा सौंपा है। इस पर अमल करते हुए सुरेंद्र शर्मा ने पालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्र जारी कर दिया है। इसमें उन्होंने पालिका के 100 ठेका कर्मचारियों को उनके निर्धारित कार्यक्रम के तहत अब सफाई करने को कहा है। गुरुवार को निकाय प्रभारी खुद सफाई कार्य का निरीक्षण करेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट और डिप्टी कलक्टरों को भी यह दायित्व सौंपा गया है। स्थानवार सफाई कर्मचारियों की संख्या भी तय की गई है। इनकी रिपोर्ट के लिए स्वच्छता निरीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मजिस्ट्रेट सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक कभी भी कार्य का निरीक्षण और कर्मचारियों की संख्या उपस्थिति का सत्यापन कर सकते हैं। ठेका कर्मचारियों के अलावा पालिका नियमित कर्मचारियों से अपना पूर्व की भांति सफाई कार्य कराएगी। जिला प्रशासन नियमित सफाई कर्मचारियों के कार्यक्रम में कोई फेरबदल नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें