फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्किल रेट से 4 गुना अधिक मिले मुआवजा

Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। दामोदरपुरा में गोकुल बैराज प्रभावित किसानों का आंदोलन जारी है। यहां पर किसान परिवारीजनों के साथ 23 दिन से धरना और 11 दिन से क्रमिक अनशन पर हैं। उनकी मांग है कि सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा मिले और जेल में बंद किसानों की बगैर शर्त रिहाई हो।
विज्ञापन

सोमवार को धरना स्थल पर पहुंचे भाजपा सीए प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक राजेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश का किसान सरकारी कार्यप्रणाली से खुश नहीं है। अब किसानों का संघर्ष खाली नहीं जाएगा। भाजपा किसानों के आंदोलन को हर संभव मदद देगी। रविकांत वर्मा, मानवेंद्र चौधरी ने भी किसानों को संबोधित किया। लखेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि 11 लोगों की रिहाई और मुआवजा के बगैर आंदोलन खत्म नहीं होगा। मिठ्ठू नेताजी, सुदामा, गोपाल, सुगड़ नेताजी, गुलाब चंद्र, हीरा सिंह, ओमप्रकाश सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें