फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीते की अफवाह से लोगों में खौफ

Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर के नजदीक गांव बाद स्थित रिफाइनरी यार्ड में रविवार देर रात करीब 11 बजे चीता घुसने की सूचना पर लोगों में दहशत फैल गई। तत्काल इसकी जानकारी सीआईएसएफ को दी गई। सीआईएसएफ और वन विभाग की टीम ने सोमवार की सुबह घंटों कांबिंग की। हालांकि वहां कुछ भी नहीं मिला।
विज्ञापन

गांव बाद स्थित मथुरा रिफाइनरी के यार्ड में तैनात किसी कांस्टेबल ने रविवार रात चीता जैसा दिखने वाला जानवर यार्ड में घुसने की सूचना कंट्रोल रूम को दी। इस सूचना से वहां खलबली मच गई। रात होने के कारण सर्च ऑपरेशन नहीं चलाया गया। किसी अनहोनी की आशंका के चलते यहां कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की रात भय के बीच गुजरी। दिन में यह खबर शहर में फैल गई। सोमवार को इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। मथुरा के प्रभागीय निदेशक वन का चार्ज आगरा के ललित कुमार वर्मा पर होने के कारण उन्होंने अपनी टीम यहां से रिफाइनरी के लिए भेजी। सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अजित सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद भी वहां कुछ नहीं मिला। इसके बाद स्थानीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। ललित कुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार को भी सर्च अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें