मथुरा। अमरनाथ शिक्षण संस्थान के खेल मैदान में टी-20 अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रंगारंग उद्घाटन के साथ आगाज हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। महिला खिलाड़ियों को शपथ दिलाई गई। उद्घाटन मैच यूपी और चंडीगढ़ की टीम के मध्य खेला गया।
टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह ने गुब्बारे और सफेद कबूतर उड़ाकर किया। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश और चंड़ीगढ़ के मध्य उद्घाटन मैच में टॉस करा कर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। परिवहन मंत्री ने कहा कि टूर्नामेंट के आयोजन से प्रदेश में महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा साथ ही उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। उद्घाटन समारोह के रंगारंग कार्यक्रम में अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कालेज की छात्राओं ने गणेश वंदना, गीत पर नृत्य, कालबेलिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। टूर्नामेंट में आई भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व खिलाड़ी हेमलता काला, लेग स्पिनर पूनम यादव, एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियन मीनाक्षी गौड़ और संध्या राजपूत को सम्मानित किया गया।
टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में चंडीगढ़ की टीम ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। यूपी की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए। चंडीगढ़ की टीम ने मात्र एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। वूमैन ऑफ द मैच का पुरस्कार चंडीगढ़ की सुनैना को 48 रन बनाने के साथ एक विकेट भी लेने के लिए मिला।
इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं अमरनाथ विद्या आश्रम के प्रधानाचार्य डा. आदित्य कुमार वाजपेयी, टी-20 महिला क्रिकेट के प्रदेश सचिव मौ. नवाब, डा. अनिल वाजपेयी, डा. अरुण वाजपेयी, जिला महिला क्रिकेट संघ के सचिव बलवीर सिंह, सतीश शर्मा, महेंद्र प्रताप सिंह, कृष्णवीर सिंह, रेनू वाजपेयी, प्रवीन भारद्वाज, जेपी नोडियाल, नीरज चौहान, अमित चतुर्वेदी, राकेश गुप्ता, सीपी सारस्वत, एमएस राजपूत, नरेंद्र सिंह, प्रिया पांडेय, डा. राजीव मित्तल, सीपी शर्मा, असलम खां, केके दीक्षित, अनुराग शर्मा, नितिन अग्रवाल, रजनी सक्सेना, सोनिका शर्मा, अमनप्रीत कौर, रेखा अदलखा, सीता तिवारी, सुनील तिवारी, राजेंद्र गोला, पंकज कालरा, शैलेंद्र सिंह, राधाकृष्ण पांडेय, अंजू बस्सी आदि मौजूद रहे।
-----------------------
आज खेले जाएंगे चार मैच
मथुरा। 15 अक्तूबर को चार मैच खेले जाएंगे। इनमें अमरनाथ के खेल मैदान पर गुजरात-दिल्ली और उत्तर प्रदेश-छत्तीसगढ़। केआर डिग्री कालेज के मैदान पर महाराष्ट्र-चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश-तेलंगाना के मध्य सुबह नौ बजे और दोपहर एक बजे से खेले जाएंगे।