फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो सवार बदमाशों ने लूटी ट्रैक्टर-ट्रॉली

Fri, 03 Oct 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रैपुरा जाट और गांव सींगना के बीच बोलेरो सवार बदमाशों ने आगरा सेबालू भरकर ला रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को लूट लिया। बदमाश चालक को बंधक बनाकर भरतपुर के जंगल में छोड़ गए। चालक ने किसी प्रकार मुक्त होकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

आगरा के थाना सिंकदरा अंतर्गत गांव सींगना निवासी राजवीर सिंह गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली में बालू भरकर अछनेरा के लिए निकले थे। गांव सींगना और रैपुरा जाट के बीच अचानक बोलेरो सवार बदमाशों ने ट्रैक्टर रुकवा लिया और चालक को बोलेरो में बैठा लिया। दो बदमाश उसके ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर चल दिए। इसके बाद बदमाश चालक राजवीर सिंह को भरतपुर के गांव बिलौंठी में पटक कर चले गए। किसी प्रकार मुक्त होकर फरह की ओल चौकी पहुंचे राजवीर ने घटना की जानकारी दी। ओल चौकी प्रभारी ने बताया कि उनके पास पीड़ित राजवीर आए थे। उनके बताने पर वह बिलौठी के जंगल और घटनास्थल पर गए। घटनास्थल थाना सिंकदरा की चौकी रुनकता का था। पीड़ित को थाना सिंकदरा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें