फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश में बंद मिला शातिर राकेश टौंटा का घर

Sun, 14 Sep 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भाजपा नेता के हाथरस से गायब होने की कड़ी और उलझती जा रही है। भाजपा नेता प्रमोद चौधरी, ब्रिजेश मावी तथा गोपाल यादव की बरामदगी को हाथरस के शातिर राकेश टौंटा के यहां दबिश को गई पुलिस टीम को उसका मकान बंद मिला। इस दौरान हाथरस पुलिस ने सर्च वारंट न होने के कारण मथुरा पुलिस को उसके घर की तलाशी नहीं लेने दी, इससे पुलिस टीम असहाय होकर लौट आई।
विज्ञापन

प्रमोद चौधरी और उसके दो साथियों की बरामदगी के मामले में भरतपुर गेट चौकी प्रभारी एमएस चाहर टीम सहित हाथरस में राकेश टौंटा के यहां दबिश देने गए थे। जब वह उसके घर पहुुंचे तो वहां ताला लगा हुआ था । मथुरा पुलिस के आने की जानकारी लोगाें ने हाथरस पुलिस को दी। देर रात 9:30 बजे हाथरस दबिश के दौरान मिली सूचना के अनुसार मौके पर पहुंची हाथरस पुलिस ने बिना सर्च वारंट के मथुरा पुलिस को मकान में नहीं घुसने दिया । इस टीम के साथ गए प्रमोद चौधरी के भाई विनोद, मनोज व सार्थक आदि ने राकेश टौंटा के पड़ौसियों से तीन दिन पहले हुए घटनाक्रम के बारे में जानकारी जुटाई। सार्थक चतुर्वेदी ने बताया कि राके श के पड़ोसियों ने बताया कि तीन दिन पहले राकेश की तीन लोगों से जमकर गोलीबारी हुई थी। उसमें एक व्यक्ति के गोली लगी थी। उसके बाद से तीनों लोग व राकेश टौंटा परिवार सहित गायब है। इस मामले से आईजी व एसएसपी को अवगत करा दिया है। मामले में एसपीओ से विधिक राय मांगी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें