फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

Mon, 08 Sep 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
टैंटीगांव। सुरीर कोतवाली के गांव तुलागढ़ी के जंगल में कुएं से करीब 25 वर्षीय युवती की लाश बरामद हुई है। शव को मिट्टी भरे बोरे में रस्सी से बांध कर फेंका गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

तुलागढ़ी के किसान संतोष शर्मा के खेत में स्थित कुएं से रविवार को बदबू उठने पर चारा लेने गए युवकों ने झांक कर देखा तो कुएं में शव तैरता दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकलवाया। शव युवती का था जिसके गले और बालों से रस्सी बंधी थी। रस्सी मिट्टी भरे बोरे से बंधी हुई थी, इससे शव पानी में डूबा रहा। युवती ने बैंगनी लाल कढ़ाई का कुर्ता, गुलाबी सलवार, नाक में बाली, एक हाथ पर ओम बना हुआ था। दूसरे हाथ में राखी बंधी थी। उसका रंग गोरा, उम्र लगभग 25 वर्ष है। मौके पर काफी भीड़ इकट्ठी हो गई, लेकिन किसी ने उसकी शिनाख्त नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें