फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांट ब्रांच गंगनहर में मिला महिला का शव

Fri, 01 Aug 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा/मांट। मांट ब्रांच गंगनहर में महीनों से अज्ञात शव मिलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार सुबह भी गांव जाबरा के समीप नहर में महिला का शव मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

सुबह गांव के लोग खेतों की ओर आ रहे थे। इस दौरान उन्होंने जाबरा के समीप पुल के नीचे नहर में एक महिला का शव बहकर आता हुआ देखा। शव पुल के नीचे अटक गया था। इसे देखने के लिए गांव वासियों का हुजूम उमड़ा। नहर में शव मिलने की सूचना मांट पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उपस्थित लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त न होने पर थाना पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई गई है। इसके अलाव रविवार को मांट थाना क्षेत्र में एक युवक (35) का शव मिला था। उसकी आज तक शिनाख्त नहीं हुई है। तीन माह पूर्व भी मांट थाना क्षेत्र में नहर व सड़क किनारे चार अज्ञात युवक और महिला के शव मिले थे। उनकी भी आज तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें