फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांके बिहारी मंदिर के सुरक्षा गार्ड और श्रद्धालु में विवाद

Sat, 26 Jul 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। ठा. बांकेबिहारी मंदिर में शुक्रवार को सुरक्षा गार्ड और दर्शन करने आए दंपति के बीच झगड़ा हो गया। दोनों में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। बाद में गोस्वामियों ने समझौता कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर देहरादून निवासी रवि और उनकी पत्नी श्वेता चौधरी बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने आए थे। वह गेट नंबर 3 से दर्शन करने के लिए अंदर पहुंचे। आरोप है वो सीढ़ियों पर खड़े थे, तभी सिक्योरिटी गार्ड शंभूनाथ ने उन्हें आगे बढ़ने की कहकर धक्का दे दिया। इससे उनका तीन साल का बेटा गिर पड़ा। इस बात पर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि मंदिर में तैनात अन्य सिक्योरिटी गार्डों ने रवि की पिटाई कर दी। बीच बचाव को आईं उनकी पत्नी श्वेता के साथ भी अभद्रता की। घटना में श्रद्धालु और सुरक्षा गार्ड के चोट आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। देर शाम सेवायत गोस्वामियों द्वारा समझौता कराए जाने के बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें