फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा समिति बनाकर रोकी जाएंगी मंदिरों से चोरी

Thu, 03 Jul 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ब्रज क्षेत्र के मंदिरों में मूर्ति चोरी, गोलक काटकर चोरी, ठाकुर जी के आभूषण और जेवरात, जेबकटी आदि रोकने के लिए पुलिस सुरक्षा समितियां बनाएगी। एसएसपी की पहल पर मंदिरों की सुरक्षा के लिए समिति बनाकर सुरक्षा प्लान बनाया जा रहा है। इसके लिए जनपद में 300 मंदिर चिन्हित किए हैं।
विज्ञापन

जिन मंदिरों में रोजाना हजारों श्रद्धालु और लाखों में चढ़ावा आता है। उनकी संपत्ति की सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं हैं। लेकिन अब इसके लिए सुरक्षा प्लान बन रहा है। एसएसपी की पहल पर थानावार जनपद के 300 मंदिर चिहिंत किए हैं। एसएसपी ने मंदिरों के प्रबंधक, रिसीवर और अन्य जिम्मेदार लोगों के साथ मंदिरों की सुरक्षा की रूपरेखा बनाई। जिसमें सुरक्षा गार्ड, मंदिर परिसर और गोलक ठाकुर के सम्मुख सीसीटीवी कैमरा लगवाने, डीएमएफडी गेट और भीड़ नियंत्रित करने को हस्तचालित बैरियर आदि लगवाने की योजना है। सभी थानाध्यक्षों को मंदिर प्रबंधक, रिसीवरों आदि से संपर्क कर मंदिरों के निरीक्षण करने को कहा गया है।
विज्ञापन



‘जनपद के मंदिरों का निरीक्षण कराया जा रहा है। मंदिर कमेटी आदि के साथ बैठक कर सुरक्षा समिति बनाई जाएगी और सुरक्षा के बेहतर इंतजाम कराए जाएंगे।’

नितिन तिवारी
एसएसपी मथुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें