फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा सर्राफ के मामले में डीआईजी से मिले परिवारीजन

Wed, 02 Jul 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। थाना गोविंद नगर क्षेत्र से 27 दिन पूर्व लापता हुए युवा सर्राफ रजत माहेश्वरी का आज तक सुराग नहीं लग सका है। रजत का पता लगाने के लिए गत दिनोें उनके परिवारीजनों ने डीआईजी से मुलाकात की।
विज्ञापन

थाना गोविंद नगर क्षेत्र में गली कानूनगो निवासी तरुण माहेश्वरी की चौक बाजार स्थित सब्जी मंडी के पास माहेश्वरी ब्रदर्स नाम से सर्राफा की दुकान है। उनके युवा पुत्र रजत माहेश्वरी ही अधिकतर दुकान का कारोबार संभालते थे। छह जून की सुबह 10 बजे रजत दुकान गए। दोपहर एक बजे के बाद से उनका पता नहीं चला। इस समय के बाद किसी ने उन्हें दुकान पर भी नहीं देखा। दुकान पर उनका लैपटॉप और दुकान का एसी चालू हालत में मिले। इसके बाद से उनके दोनों मोबाइल बंद आ रहे हैं। परिवारीजनों ने थाना गोविंद नगर में गुमशुदगी दर्ज कराई। लेकिन आज तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। मामले में आरोप है कि पुलिस की ओर से भी प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। गत दिनों अरुण कुमार माहेश्वरी और परिवार के अन्य लोगों ने डीआईजी से मुलाकात कर रजत के बारे में पता लगाने की मांग की। इसके अलावा अरुण कुमार माहेश्वरी ने रजत के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर मोबाइल नंबर 09358397377 पर सूचना देने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें